साहूनगर जैन मंदिर की बैठक आयोजित

साहूनगर जैन मंदिर की बैठक आयोजित
सवाई माधोपुर । सहस्त्रफणी पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर साहूनगर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कमलेश जैन पल्लीवाल की अध्यक्षता में मंदिर विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर रविवार 24 जनवरी को मंदिर परिसर में बैठक आयोजित हुई।
सकल दिगंबर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति के मंत्री नीलकमल जैन पुरवाल द्वारा मंदिर परिसर में नवीन कमरों के निर्माण, अनुपयोगी भंडारण के निस्तारण व उपयोगी खरीद, प्रबंध समीति का नवीन विधान बनाने तथा भगवान चंद्रप्रभु प्रतिमा की प्रतिष्ठा से संबंधित रखे गए प्रस्तावों साहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की गई।
वहीं भगवान चंद्रप्रभु की प्रतिमा की प्रतिष्ठा कराने का सौभाग्य व जिम्मेदारी मंत्री नीलकमल जैन को देने का निर्णय ध्वनि मत से पारित किया गया।
बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष रमेश चंद जैन श्रीमाल ने किया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति के संगठन मंत्री रविंद्र जैन श्रीमाल, सदस्य सतीश जैन पल्लीवाल, प्रवीण जैन, विशेष आमंत्रित सदस्य सुरेश जैन पल्लीवाल उपस्थित थे।

पोस्ट साहूनगर जैन मंदिर की बैठक आयोजित पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/2YcDFUB

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216