संदेश

#indianrailways #kota_rail वंदे भारत आज फिर दोहराएगी इतिहास, 180 पर होगा ट्रायल Rail news: वंदे भारत ट्रेन बुधवार को कोटा रेल मंडल में फिर से अपना इतिहास दोहराएगी। ट्रायल के दौरान कोटा-सवाई माधोपुर रेल खंड में ट्रेन एक बार फिर अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। इस दौरान ट्रेन गुडला-लबान स्टेशनों के बीच दो चक्कर लगाएगी। पहले चक्कर में 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर यह परीक्षण किया जाएगा। परीक्षण से पहले ट्रेन में यात्रियों के भार के बराबर वजन रखा जाएगा। परीक्षण के लिए ट्रेन कोटा से सुबह 9 बजे रवाना होगी। इस परीक्षण के बाद भी परिणाम आशाजनक नहीं रहे तो ट्रेन को 165 और 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झालावाड रोड तक दौड़ाया जाएगा। संभवत यह आखरी परीक्षण होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कोटा मंडल में वंदे भारत ट्रेन का परीक्षण दो बार हो चुका है। दोनों बार यह ट्रेन अधिकतम 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ चुकी है। मंगलवार को भी हुआ परीक्षण ट्रेन का परीक्षण मंगलवार को भी किया गया। इस दौरान ट्रेन को अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाकर कुल 9 बार ब्रेकिंग सिस्टम की जांच की गई। इसके अलावा कुल 11 बार 70 और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर भी परीक्षण किया गया। गौरतलब है कि यह परीक्षण लखनऊ स्थित अनुसंधान अभिकल्प एवं मानव संगठन (आरडीएसओ) द्वारा किया जा रहा है। परीक्षण के दौरान ट्रेन में नए लगाए ब्रेकिंग सिस्टम की विशेष रूप से जांच की जा रही है।

चित्र
via Instagram https://instagr.am/p/Cs5EgQ6xO-i/

20 हजार की रिश्वत लेते मानटाउन थाने में तैनात एएसआई गिर्राज प्रसाद रंगे हाथों गिरफ्तार सवाई माधोपुर । मानटाउन थाना पुलिस में तैनात एएसआई गिर्राज प्रसाद को आज एक बालिका की गुमशुदगी के मामले में जांच अधिकारी के रूप में त्वरित कार्रवाई करने की एवज में ₹40000 मांगे गए थे । बाद में मामला 20000 में तय हुआ । एसीबी ने मामले का सत्यापन करके आज ₹20000 की रिश्वत के साथ गिर्राज प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है । इसके बारे में एसीबी को शिकायतें लगातार मिल रही थी । यह कार्रवाई एसीबी के एएसपी सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में की गई थी ।

चित्र
via Instagram https://instagr.am/p/Cs5D4hSBFAo/

केंद्रीय संचार ब्यूरो की ओर से महिला संगोष्ठी में योग का महत्व बताया तथा योगाभ्यास किया सवाई माधोपुर, 30 मई। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय सवाई माधोपुर द्वारा अंबेडकर नगर मंशापूर्ण हनुमान जी मंदिर परिसर में अंतरर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर महिला संगोष्ठी प्रतियोगिता एवं योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अंतरर्राष्ट्रीय योग के महत्व पर विस्तार से जानकारी देते हुए पतंजलि के योग प्रशिक्षक गिरधर प्रसाद शर्मा और नेहरू युवा केंद्र के योग प्रशिक्षक महेंद्र कुमार शर्मा द्वारा विभिन्न योगाभ्यास करवाए गए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विकास नापा द्वारा योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों को अपने जीवन में नियमित रूप से योग को अपनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत कुमार शर्मा ने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान ब्यूरो की ओर से मौखिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया जिसमें विजेताओं को ब्यूरो की ओर से पुरस्कृत किया गया। केंद्रीय संचार ब्यूरो के नेमीचंद मीणा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं का ब्यूरो की ओर से आभार व्यक्त किया तथा अपने और अपने परिवार को स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग से जुड़ने की अपील की। ---000---

चित्र
via Instagram https://instagr.am/p/Cs4XGGtrSPC/

पर्यावरण सप्ताह का शुभारम्भ मिशन लाईफ थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन सवाई माधोपुर, । राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, सवाई माधोपुर के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह 29 मई से 5 जून, 2023 का शुभारम्भ करते हुए जिले के स्कूली बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण, वन, जीव-जन्तुओं का सरंक्षण, प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, स्वच्छ हवा, जल इत्यादि एवं मिशन लाईफ थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन फतेह पब्लिक स्कूल, रणथम्भौर रोड में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों ने बढ-चढकर चित्रकला, प्रश्नोत्तरी, कविता, स्पीच, डांस में भाग लिया। बच्चों में काफी उत्सुकता एवं खुशी का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में जिलें के कई पर्यावरणविद्, स्कूलो, एनजीओ, सामाजिक सेवा संगठनों, न्यायिक अधिकारी श्वेता गुप्ता, सीमा वर्मा (शिवा सर्वागीण विकास संस्था की प्रतिनिधि), रूपसिंह मीना (बाघ सरंक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति), पथिक लोक सेवा समिति, प्राकृतिक सोसायटी आदि के प्रतिनिधि मौजूूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्वेता गुप्ता ने पर्यावरण एवं प्रकृति के महत्व के बारे में बच्चों को समझाया तथा स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन किया। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल सवाई माधोपुर के क्षेत्रीय अधिकारी दीपेन्द्र झारवाल ने पर्यावरण एवं प्रकृति के सरंक्षण में आमजन की भागीदारी, दैनिक जीवन शैली में बदलाव से प्रकृति, पर्यावरण के सरंक्षण एवं सुधार के बारे में बताया वहीं भारत सरकार के मिशन लाईफ के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। प्रतियोगिता में अलग-अलग श्रेणी के कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए स्कूली बच्चों को पुरूस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

चित्र
via Instagram https://instagr.am/p/Cs22AxEOLFQ/

हाई कमान गहलोत से सहमत, सचिन पायलट की नहीं मानेंगे मांग....केंद्रीय समिति सूत्र राजस्थान की कांग्रेस सरकार में पिछले साढ़े चार साल से चल रही मुख्यमंत्री गहलोत व विधायक सचिन पायलट के बीच की उठा पठक पर आज विराम लग जाएगा। केंद्रीय समिति के सूत्र ने बताया कि सोमवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी के अलावा वेणु गोपाल के साथ होने वाली मुलाकात में हाई कमान अशोक गहलोत के फैसले से पूर्ण रूप से सहमत है। *सूत्र ने बताया कि यदि पार्टी किसी भी राज्य के विधायक या किसी ऐसे वरिष्ठ नेता की मांग मान लेती है, जो लंबे समय तक पार्टी के साथ सरकार को भी कटघरे में खड़ा किए रहे। वहीं, हर बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन व्यक्ति व केंद्रीय आलाकमान के सदस्यों पर ही आरोप लगाता रहे कि उन्होंने उसे मनपसंद पद सरकार में नहीं दिया। ऐसे व्यक्ति कभी भी पार्टी हित मे नहीं होते। सूत्र में बताया कि हाई कमान व केंद्रीय अध्यक्ष खड़गे का मानना है कि यदि राजस्थान सरकार के विधायक सचिन पायलट की ये मांग मान ली गई, तो वे विधानसभा चुनाव तक हर बार, किसी न किसी तरह का दबाव बनाकर हर बार मुख्यमंत्री गहलोत व हाई कमान को परेशान करते रहेंगे। एआईंसीसी के सूत्र ने बताया कि यदि राजस्थान में विधायक सचिन पायलट की मांग चुनाव से पूर्व हाई कमान मानता है तो, फिर कांग्रेस पार्टी को हर राज्य में विधायकों की ऐसी मनमानी मांग मानने को मजबूर होना पड़ेगा। सूत्र ने बताया कि सचिन पायलट के पास अभी भी वक्त है कि वो बगावत छोड़कर पार्टी में रहते हुए संयम से पार्टी हित मे कार्य करे,जिससे पार्टी आगामी चुनाव में फिर से सत्ता में आ सके। पायलट के पास मुख्यमंत्री बनने का अभी बहुत वक्त व उम्र है।

चित्र
via Instagram https://instagr.am/p/Cs1PDI8A8mN/

Live : पंद्रह लाख रूपये लूट का मामला की सच्चाई। बाकी जाँच का विषय। Gangapur City | G News Portal

चित्र

#indianrailways #kota_rail गुडला-लबान के बीच हुआ वंदे भारत का ट्रायल Rail News:. वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रविवार को कोटा-सवाई माधोपुर रेल खंड स्थित गुडला-लबान स्टेशनों के बीच किया गया। ट्रायल के दौरान ट्रेन को अधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया। इस दौरान विशेष रुप से ट्रेन की ब्रेकिंग पावर की 6 बार जांच की गई। अधिकारियों ने बताया कि गुडला-लबान के बीच यह ट्रायल सोमवार को भी जारी रहेगा। इस दौरान गीली रेल पटरियों पर भी ब्रेकिंग क्षमता को परखा जाएगा। ट्रायल के लिए ट्रेन कोटा से सुबह करीब 8:30 बजे रवाना होगी। ट्रायल के लिए ट्रेन तीन चक्कर लगाएगी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले ट्रेन का ट्रायल कोटा-नागदा रेल खंड में हुआ था। इस दौरान 23 मई को 42 बार, 24 मई को 32 बार, 25 मई को 25 बार एवं 26 मई को 31 बार ब्रेकिंग सिस्टम की जांच की गई। गौरतलब है कि है परीक्षा लखनऊ स्थित अनुसंधान अभिकल्प मानक संगठन द्वारा किया जा रहा है। आईसीएफ भी इस परीक्षण में शामिल हुई थी।

चित्र
via Instagram https://instagr.am/p/Cs0UTD5Mpy9/