Indian Railways : रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया 15 डॉक्टरों का सम्मान

Indian Railways : रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया 15 डॉक्टरों का सम्मान

Kota Rail News : कोटा रेल मंडल महिला कल्याण संगठन द्वारा सोमवार को ‘डॉक्टर-डे’ मनाया गया। इस अवसर पर ऑफिसर क्लब में आयोजित समारोह में संगठन द्वारा 15 महिला डॉक्टरों का सम्मान किया गया।
सम्मानित होने वालों में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आशा चिमनिया, अपर मुख्य अधीक्षक निर्मला गुप्ता एवं सुषमा भटनागर, डॉ बरखा कौशल, डॉ स्वाति गोल्हानी, डॉ गीता पांडा, डॉ भावना गुप्ता, डॉ शैफाली सारस्वत, डॉ चंद्र प्रभा परमार (होम्योपैथी), डॉ चंद्रेश (आयुर्वेदिक), डॉ सुनीता पाल, डॉ सौम्या जायसवाल (डेंटल), डीएमओ डॉ दीप्ति शुक्ला, एडीएमओ डॉ स्वर्णा दास तथा डॉ नमिता गोयल शामिल हैं।
इस अवसर पर संगठन की अध्यक्ष और समारोह के मुख्य अतिथि अमृता शर्मा ने कहा कि स्ट्रॉन्ग हेल्थ केयर सिस्टम किसी देश के विकास और प्रगति को दर्शाता है। जब लोग स्वस्थ रहते हैं तो वो हर एक काम को बेहतर तरीके से कर पाते हैं। इससे देश की इकोनॉमी को बढ़ावा मिलता है। शर्मा ने कहा कि डॉक्टर्स हेल्थकेयर सिस्टम की नींव हैं। इनके ऊपर समाज को स्वस्थ रखने की जिम्मेदारी होती है। शर्मा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान डॉक्टर्स ने अलग ही मिसाल पेश की थी।समारोह में संगठन सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
समारोह में संगठन की उपाध्यक्षा मनीषा गुप्ता, वंदना, अंजना शर्मा तथा अनामिका सेठ आदि सदस्य मौजूद थीं।

पोस्ट Indian Railways : रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया 15 डॉक्टरों का सम्मान पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मकान में सेंध लगाई एक लाख की नकदी और जेवर चुराऐे चोथ का बरवाड़ा

Dholpur : नशे में धुत्त बस कंडक्टर ने सवारियों को थमा दी 14 फर्जी टिकट।

पशुओं को मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए एडवाईजरी-गंगापुर सिटी