प्रधानमंत्री ने मुंबई में दीवार गिरने से हुई मौत पर शोक व्यक्त किया, PMNRF से अनुग्रह धनराशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से हुई मौतों पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के निकटतम परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

पीएमओ से जारी एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘मुंबई के चेंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने के कारण हुई मौत से काफी दु:खी हूं। दु:ख की इस घड़ी में मेरी संवेदना शोक संतप्त परिवारों के साथ है। घायल व्‍यक्तियों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

मुंबई में दीवार गिरने से जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के निकटतम परिजन को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह धनराशि दी जाएगी।’

पोस्ट प्रधानमंत्री ने मुंबई में दीवार गिरने से हुई मौत पर शोक व्यक्त किया, PMNRF से अनुग्रह धनराशि देने की घोषणा की पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3riF35I

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली