मंगलवार को केवल दूसरी डोज वालों के लगेगा कोरोना का टीका
मंगलवार को केवल दूसरी डोज वालों के लगेगा कोरोना का टीका
सवाई माधोपुर, 26 जुलाई। कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को टीकाकरण केन्द्रों पर केवल दूसरी डोज वाले पात्र लोगों को ही टीकाकरण होगा। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि मंगलवार के लिए जिले को टीके की 12 हजार डोज आवंटित की गई है।
आरसीएचओ डॉ कमलेश मीना ने बताया कि मंगलवार को टीकाकरण की सभी सैशन साइट्स पर जिन लाभार्थियों की पहली डोज के बाद निर्धारित समय पूरा हो गया तथा दूसरी डोज ड्यू हो गई है, उन्ही के टीकाकरण किया जाएगा। इस संबंध में सभी टीकाकरण साइट्स के प्रभारियों को भी निर्देशित किया गया है। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, आंगनबाडी एवं चिकित्सा विभाग की टीमों को निर्देश दिए है कि जिनके दूसरी डोज लगाई जानी है, उन्हें प्रेरित कर टीकाकरण केन्द्र पर टीके की दूसरी डोज लगवाएं, जिससे कोरोना से लडने के लिए इम्यूनिटी विकसित हो सके।
पोस्ट मंगलवार को केवल दूसरी डोज वालों के लगेगा कोरोना का टीका पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
https://ift.tt/3ryNjib
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें