नाला-नाली जाम होने से मोहल्लों में पानी घुसा तो नगर परिषद के अधिकारी होंगे जिम्मेदार,की जाएगी कार्रवाई – जिला कलेक्टर 

जल जीवन मिशन की बकाया डीपीआर 5 अगस्त तक प्रस्तुत कर कार्य स्वीकृतियां जारी करवाएं: कलेक्टर
नाला-नाली जाम होने से मोहल्लों में पानी घुसा तो नगर परिषद के अधिकारी होंगे जिम्मेदार,की जाएगी कार्रवाई – जिलाकलेक्टर
सवाई माधोपुर, 26 जुलाई। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने नगर परिषद गंगापुर एवं सवाई माधोपुर के आयुक्त के साथ बैठक लेकर निर्देश दिए कि सफाईकर्मियों की समुचित मॉनिटरिंग करते हुए नाले-नालियों की सफाई करवाएं। उन्होंने कहा कि नाला-नालियों के जाम होने की स्थिति में बरसात का पानी मोहल्लों में घुसा तो नगर परिषद के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर ने इस संबंध मंे नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसे गंभीरता से लें तथा नाला-नालियों की सफाई करवाएं। उन्होंने सफाईकर्मियों की अलग अलग टीम बनाकर नाला-नालियों की सफाई के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। बैठक में नगर परिषद गंगापुर के आयुक्त दीपक चौहान, सवाई माधोपुर से नीलम कौठारी, बामनवास नगरपालिका के अधिकारी ने भी सुझाव रखे। इस मौके पर एडीएम डॉ सूरज सिंह नेगी ने भी सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

पोस्ट नाला-नाली जाम होने से मोहल्लों में पानी घुसा तो नगर परिषद के अधिकारी होंगे जिम्मेदार,की जाएगी कार्रवाई – जिला कलेक्टर  पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/2UOrKOA

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली