सावन महोत्सव का शुभारंभ – शिवाड़

सावन महोत्सव का शुभारंभ - शिवाड़

सावन महोत्सव का शुभारंभ

सवाई माधोपुर 25 जुलाई 2021

सवाई माधोपुर जिले के शिवाड़ स्थित घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योतिर्लिंग मंदिर में आज सावन महोत्सव का शुभारंभ ध्वज पूजन के साथ ध्वजारोहण कर किया गया । कार्यक्रम के मुख्यअतिथि आरएसएस के क्षेत्रीय सेवा प्रमुख शिवलहरी थे । वही कार्यक्रम की अध्यक्षता टोंक भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र पराना ने की । साथ ही भाजपा टोंक जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, टोंक भाजपा नेता अंशुल जैन, अंकित जैन निवाई से राहुल जैन बोंली के भाजपा नेता ओमप्रकाश डंगोरिया और हनुमान दीक्षित आदि उपस्थित थे । साथ ही कार्यक्रम में निवाई के मनीष दास जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ । दोपहर एक बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज पूजन मुख्य मंदिर में विद्ववानों द्वारा विधि विधान से करवाया गया । उसके बाद ध्वज को मुख्य शिवलिंग को ढूकवाकर मंदिर शिखर पर चढ़ाया गया और सावन महोत्सव का विधिवत शुभारम्भ किया गया । मीडिया प्रभारी कुमुद जैन ने बताया कि यह सावन महोत्सव 22 अगस्त तक चलेगा ।सावन महोत्सव के शुभारम्भ के अवसर पर टोंक सवाई माधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया भी शिवाड़ पहुंचे । जहाँ उन्होंने भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की खुशहाली एंव सुख शांति की कामना की

पोस्ट सावन महोत्सव का शुभारंभ – शिवाड़ पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3y90vg3

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली