भाजपा स्थापना दिवस पर की दशामाता की पूजा अर्चना राजसमन्द

भाजपा स्थापना दिवस पर की दशामाता की पूजा अर्चना
राजसमन्द 6 अप्रैल। सांसद और भाजपा की प्रदेश महामंत्री दीयाकुमारी ने आज बूथ स्तर पर पार्टी का झंडा स्थापित करते हुए भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस के अवसर पर सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जहां बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। और यही कारण है कि आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है।
स्थापना दिवस के अवसर पर सांसद ने नंदवानावास और किशोर नगर में बूथ एवं घरों में पार्टी के झंडे और स्टिकर लगाये। रोचक बात यह रही कि सांसद ने दशा माता की पूजा अर्चना कर परिवार, समाज और राष्ट्र की खुशहाली की प्रार्थना करते हुए उपस्थित महिला समूह से हाथों में मेहंदी भी लगवाई।
मीडिया संयोजक मधुप्रकाश लड्ढा ने बताया कि इस अवसर पर साथ में अजमेर विधायक वासुदेव देवनानी, जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, प्रभारी दामोदर अग्रवाल, मनोहर चैधरी, जिला महामंत्री सुनील जोशी, जिलामंत्री महेंद्र सिंह चैहान, पूर्व चेयरमैन अशोक रांका, नगर अध्यक्ष सुभाष पालीवाल, पार्षद पूजा प्रजापत, नगर महामंत्री हिम्मत मेहता, नर्बदा शंकर पालीवाल एवं समस्त नंदवाना समाज जन उपस्थित रहे।

पोस्ट भाजपा स्थापना दिवस पर की दशामाता की पूजा अर्चना राजसमन्द पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3usYgBU

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

नशा मुक्त राजस्थान की मुहिम में सी.आई.डी. अपराध शाखा की बड़ी कार्यवाही