कुशीनगर: गांव में घूमते संदिग्ध नेपाली युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

कुशीनगर: गांव में घूमते संदिग्ध नेपाली युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

यूपी के कुशीनगर में प्रेमवलिया गांव के समीप रविवार को एक संदिग्ध नेपाली युवक पकड़ा गया है, जिसका नाम खालिद बताया जा रहा है. कसया थाने की पुलिस ने युवक को नजदीक के क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया है और जांच में जुट गई है.

कुशीनगर: कसया थाने के प्रेमवलिया गांव के पास रविवार को एक नेपाली युवक को संदिग्ध रूप से घूमते समय कुछ युवकों ने पकड़ लिया. सूचना फैलते ही काफी संख्या में लोग वहां जुट गए. वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और पकड़े गए युवक को पास के क्वारंटाइन सेंटर भेजने के साथ ही मामले की गंभीरता के साथ छानबीन शुरू कर दी है.काठमांडू का रहने वाला है युवक

कसया कोतवाली क्षेत्र के प्रेमवलिया गांव के पास रविवार को एक नेपाली युवक घूमता दिखाई दिया. गांव-गांव कोरोना से फैले भय के माहौल में इस युवक को देखते ही कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और पूछताछ शुरू कर दी. ग्रामीणों के मुताबिक 35 वर्षीय खालिद काठमांडू का रहने वाला है, जो दो दिन पूर्व बार्डर पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश किया है. ग्रामीणों के मुताबिक इसके साथ चार-पाच युवक थे जो इसे छोड़कर भाग गए.संदिग्ध नेपाली युवक.युवक को भेजा गया क्वारंटाइन सेंटर

सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे कसया के एसएचओ अनुज कुमार सिंह ने भीड़ से युवक को बचाते हुए एम्बुलेंस के जरिए नजदीक के क्वारंटाइन सेंटर भिजवाया. देर शाम को पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि युवक कुछ मंद बुद्धि का लग रहा है. अपना कई नाम बता रहा है. पुलिस को आशंका है कि हो सकता है युवक किसी ढ़ाबे पर काम करता रहा हो. इसके बावजूद पुलिस इस मामले पर गंभीरता के साथ हर पहलुओं की छानबीन कर रही है.

The post कुशीनगर: गांव में घूमते संदिग्ध नेपाली युवक को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%98%e0%a5%82%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b8%e0%a4%82/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2598%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%2582

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

नशा मुक्त राजस्थान की मुहिम में सी.आई.डी. अपराध शाखा की बड़ी कार्यवाही