कोरोना से जुड़ी राजस्थान से ‘गुड न्यूज’
कोरोना से जुड़ी राजस्थान से ‘गुड न्यूज’, पिछले दस दिन से कम होती कोरोना संक्रमण वृद्धि दर
जयपुर: देशभर में कोरोना को लेकर मचे बबाल के बीच राजस्थान में काफी अच्छी खबर सामने आई है. अब इसे गहलोत सरकार के प्रयास का परिणाम कहे या फिर फील्ड में चिकित्सकीय टीमों की सर्विलांस की मेहनत, जिसके चलते अप्रैल के दूसरे पखवाडे के शुरूआत दस दिनों में राजस्थान में कोरोना के संक्रमण की ग्रोथ रेट में 35 फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है. सबसे आश्चर्य की बात ये है कि इस दौरान राजस्थान में सबसे ज्यादा टेस्ट किए गए है.
कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने का ग्राफ लगातार बढ़ रहा:
प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच राहत की भी लगातार खबरें आ रही है. एक तरफ जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों के ठीक होने का ग्राफ लगातार बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में पॉजिटिव मरीजों की ग्रोथ रेट में बड़ी गिरावट देखी गई है. आंकड़ों पर गौर फरमाए तो 15 अप्रैल तक रोजाना प्रदेश में पॉजिटिस केस बढ़ रहे थे. लेकिन इसके बाद से ग्रोथ रेट में अब तक 35 फीसदी की गिरावट आई है. यानी यदि राजस्थान में औसत रेट के हिसाब से केस बढ़ते तो अभी पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3116 होती, लेकिन सरकारी प्रयासों के चलते अभी पॉजिटिव केस 2061 ही है. ऐसा नहीं है इस दरमियान जांचे कम की गई. प्रदेश में डेढ़ माह में कुल सिर्फ 34928 जांचे हुई, जबकि इसके बाद पिछले दस दिनों में 40000 जांचे की गई.
अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा का डाउनफॉल:
दिन :::::::औसत ग्रोथ अनुमानित पॉजिटिव:::::: वास्तविक पॉजिटिव
16 अप्रेल ::::::: 1171 ::::::: 1131
17 अप्रेल ::::::: 1326 :::::: 1229
18 अप्रेल ::::::: 1495 :::::: 1351
19 अप्रेल ::::::: 1679 ::::::: 1478
20 अप्रेल ::::::: 1878 ::::::: 1576
21 अप्रेल ::::::: 2092 ::::::: 1735
22 अप्रेल ::::::: 2322 ::::::: 1888
23 अप्रेल ::::::: 2569 ::::::: 1964
24 अप्रेल ::::::: 3116 ::::::: 2034
दिल्ली की तर्ज पर कोरोना के इलाज के लिए प्रदेश में प्लाज्मा थैरेपी पर भी काम शुरू कर दिया है. चिकित्सकों की टीम इसके लिए पूरी तरह तैयार है और सरकार ने अनुमति के लिए आईसीएमआर को लिखा है, अनुमति मिलते ही प्रदेश में प्लाज्मा थैरेपी से इलाज शुरू हो सकेगा.
– राजस्थान में जल्द शुरू होगी प्लाज्मा थैरेपी
– राजस्थान सरकार से आईसीएमआर से मांगी है अनुमति
– प्लाज्मा थैरेपी के जरिए इलाज के लिए चिकित्सकों की टीम पूरी तरह तैयार
– चिकित्सकों की टीम ने पॉजीटिव से नेगेटिव हुए मरीजों का लिया ब्लड सैंपल
– इस ब्लड का प्लाज्मा लेकर गंभीर या स्टेज-टू के मरीजों का किया जाएगा इलाज
– चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने दिए संकेत
– आईसीएमआर की अनुमति के साथ ही इस थैरेपी पर काम शुरू किया जाएगा
राजस्थान में रोजाना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा भले ही बढ़ रहा हो, लेकिन इसी गति से मरीजों के ठीक होने का सिलसिला भी जारी है. राजस्थान के करीब 2061 केस में से 493 लोग पॉजीटिव से नगेटिव हो चुके हैं और 198 को तो डिस्चार्ज भी किया जा चुका है. यानी 25 फीसदी मरीज रिकवर हो चुके हैं. चिकित्सा मंत्री ने इसके पीछे का कारण अग्रेसिव जांच प्रक्रिया को बताया. उन्होंने कहा कि देश में सर्वाधिक 79 हजार जांचें केवल राजस्थान में ही हुई हैं और इसी से वास्तविकता का भी पता चल रहा है.
राज्य में मौत का आंकड़ा भी अन्य प्रदेशों से काफी बेहतर:
राज्य में मौत का आंकड़ा भी अन्य प्रदेशों से काफी बेहतर है. कोरोना से देश में मृत्यु दर 3.18 जबकि राज्य का औसत 1.43 फीसद है. सरकार के प्रयासों से मौत का आंकड़े पर नियंत्रण लगा है तो बढ़ते संक्रमण को भी रोका गया है.
The post कोरोना से जुड़ी राजस्थान से ‘गुड न्यूज’ appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें