उन्नत भारत अभियान की सदस्य छात्राओं ने पोस्टर्स और वाल राइटिंग के माध्यम से गांव- गिराव को जाग्रत करने के अभियान में लगे हुए
सेवापुरी, वाराणसी। वैश्विक महामारी कोरोना से सम्पूर्ण विश्व दहशतगर्दी का शिकार है। वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े सत्ताइस लाख और मृतकों की संख्या दो लाख तक पहुंचने वाली है।
पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी वाराणसी की प्राचार्य प्रो यशोधरा शर्मा के कुशल नेतृत्व और मार्ग दर्शन में महाविद्यालय के प्राध्यापक, एन एस एस, रेंजर्स, उन्नत भारत अभियान की सदस्य छात्राएं मास्क एवं सेनेटाइजर निर्माण कार्य, पोस्टर्स और वाल राइटिंग के माध्यम से अपने घर, पड़ोस और गांव- गिराव को जाग्रत करने के अभियान में लगे हुए हैं।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो यशोधरा शर्मा ने महाविद्यालय की छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील की है कि लाक डाऊन का अनुपालन करके हम कोरोना वायरस के संक्रमण से निजात पाई जा सकती है, इस समस्या का समाधान शारीरिक दूरी बनाए और अपने अपने घरों में सुरक्षित रहना ही है। आरोग्य सेतु ऐप द्वारा स्वमूल्यांकन और आस पास के कोरोना संक्रमित की सूचना प्राप्त की जा सकती है। संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की अपने सामर्थ्य के अनुसार मदद करें। हमेशा सकारात्मक सोचें और जनमानस की सकारात्मक सक्रियता से इस संकट से हम अवश्य उभरेंगे, उन्होंने आगे बताया कि लाक डाउन के महाविद्यालय के शिक्षक आन-लाइन आडियो वीडियो एवं ICT के अन्य माध्यमो से शिक्षण कार्य कर रहे हैं, छात्राओं को ई शिक्षण सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
इस दौरान महाविद्यालय की छात्राएं अपनी क्षमता के अनुसार मास्क निर्माण और वितरण का कार्य कर रही हैं। छात्राएं आडियो वीडियो के माध्यम से लोगों को घर में रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने और कर्मयोगियों के प्रति कृतज्ञ होने की लगातार अपील कर रही हैं।
The post उन्नत भारत अभियान की सदस्य छात्राओं ने पोस्टर्स और वाल राइटिंग के माध्यम से गांव- गिराव को जाग्रत करने के अभियान में लगे हुए appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a4%a4-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4-%e0%a4%85%e0%a4%ad%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%8d/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2589%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें