अवैध बजरी की सूचना पर पहुंचे पटवारी को जेसीबी कुचलने का प्रयास विफल भीलवाडा

अवैध बजरी की सूचना पर पहुंचे पटवारी को जेसीबी कुचलने का प्रयास विफल
भीमनगर में अवैध बजरी खनन व गार्नेट का स्टोक पकड़ा
पांच जनों ने मिलकर सरकारी नाले की बजरी को 12 लाख रू में बेचा
भीलवाड़ा- मूलचन्द पेसवानी
भीलवाड़ा जिले की उपतहसील ढीकोला के भीमनगर ग्राम में राजस्व विभाग ने शनिवार को छापामार कर अवैध बजरी व गारनेट का बड़ा कारखाना पकड़ा। इस कार्रवाई की सूचना पर सबसे पहले मौके पर पहुंचे ढीकोला हलके के पटवारी शिवप्रकाश ने जैसे ही वहां चल रही जेसीबी व टेक्टरों को रूकवाने का प्रयास किया तो जेसीबी नंबर आर जे 20 ईए 1785 के चालक ने पटवारी को ही कुचलने का प्रयास किया। बाद में राजस्व अधिकारियों ने मौके से एक जेसीबी व गार्नेट का कारखाना जब्त किया है। इस संबंध में पांच जनों को नामजद करते हुए उनके खिलाफ प्रकरण तैयार किया है। अब खनन विभाग व पुलिस विभाग अलग से इनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लायेगा।
हलका पटवारी शिवप्रकाश ने बताया कि शाहपुरा उपखंड अधिकारी आईएएस श्वेता चोहान के निर्देशन में मुखबीर की सूचना मिलते ही वो सबसे पहले मौके पर पहुंचे तो जेसीबी से अवैध बजरी खनन व दो ट्रेक्टरों से परिवहन होना पाया गया। उसके रूकवाने पर टेक्टर तो मौके से चालक भगा ले गये ओर जेसीबी चालक ने उसे कुचलने का प्रयास किया। पटवारी बाइक पर था, इस कारण वो बच गये। बाद में नायब तहसीलदार ढीकोला पुष्पेन्द्र मेघवंशी मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंच गये थे। यहां अवैध रूप् से सरकारी नाले से बजरी का दोहन कर उसे ही 12 लाख रू में बेच दिया। अधिकारियों ने मौके से एक जेसीबी मशीन व दो टेक्टर सहित अन्य उपकरणों को जब्त किया है।
ढीकोला के नायब तहसीलदार पुष्पेन्द्र मेघवशंी ने बताया कि भीमनगर के सरकारी बाहले (नाले) से बजरी दोहन कर गारनेट निकालने का कार्य हो रहा था। भीमनगर के भंवर सिंह, भगवतसिंह, सुरजमल मीणा, रामेश्वर खाती ने मिलकर बजरी दोहन कर उसे 7 लाख रू में बेच दिया। भंवर सिंह के खेत पर इस बजरी से गारनेट को निकाला जा रहा था। इसी प्रकार रामेश्वर खाती के खेत पर भी गारनेट का काम चल रहा था। रामेश्वर खाती ने यह बजरी भी पांच लाख रू में विक्रय की।
उपखंड अधिकारी श्वेता चैहान के निर्देश पर मौके से जब्त की गई जेसीबी मशीन को ढीकोला की पुलिस चैकी में सिर्पुद किया गया है तथा बजरी व गार्नेट को मौके पर ही जब्त कर लिया है। इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर खनिज विभाग व जिला स्तर पर गठित स्पेशल टास्क फोर्स को भिजवायी जा रही है।

The post अवैध बजरी की सूचना पर पहुंचे पटवारी को जेसीबी कुचलने का प्रयास विफल भीलवाडा appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%ac%e0%a4%9c%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%82%e0%a4%9a%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%82/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%25a7-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2582

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216