चित्तौड़गढ़ जिले का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, निंबाहेड़ा में लगाया कर्फ्यू भीलवाड़ा
चित्तौड़गढ़ जिले का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, निंबाहेड़ा में लगाया कर्फ्यू
भीलवाड़ा- मूलचन्द पेसवानी
निकटवर्ती चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा निवासी एक युवक के शनिवर को कोरोना पॉजिटिव निकल जाने से प्रशासनिक अधिकारियों सहित जिलेवासियों में हड़कंप मच गया। कलक्टर के निर्देश पर कस्बे में तत्काल कर्फ्यू लगा दिया गया। चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर चेतन देवड़ा ने बताया कि जिले के निम्बाहेड़ा कस्बे की लखारा गली में रहने वाला मनोज पुत्र बद्रीलाल स्वर्णकार (छोटी सादड़ी वाला) कुछ दिन पहले बीमार हो गया था। जिसे उपचार के लिए पहले कस्बे के चिकित्सालय ले जाया गया। वहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उदयपुर ले जाया गया। वहां इलाज शुरू करने के साथ ही उसकी कोविड 19 की जांच की गई। जांच की रिपोर्ट शनिवार दोपहर आई तो वह पॉजिटिव निकला। इससे जिले के अधिकारियों व निवासियों में हड़कंप मच गया। जिला कलेक्टर चेतन देवडा ने तत्काल बैठक बुलाई और निम्बाहेड़ा में आगामी आदेश तक कर्फ्यू का ऐलान कर दिया। कलक्टर ने बताया की यह चित्तौड़गढ़ जिले का पहला पॉजिटिव केस है। इससे पहले यहां कोई पॉजिटिव केस नहीं निकला।
The post चित्तौड़गढ़ जिले का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, निंबाहेड़ा में लगाया कर्फ्यू भीलवाड़ा appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%8c%e0%a5%9c%e0%a4%97%e0%a5%9d-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%bf/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258c%25e0%25a5%259c%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%259d-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25bf
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें