कोरोना संदिग्ध-हापुड़

कोरोना संदिग्ध

 जनपद हापुड़ के पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हावल स्थित मस्जिद से देर रात पुलिस व प्रशासन की टीम ने 9 विदेशी सहित 16 लोगों को हिरासत में लेकर कोरेनटाईन करवाया है और विदेशी नागरिकों को छुपाने के आरोप में दो लोगो पर मुकदमा भी दर्ज किया गया है साथ ही नगर कोतवाली क्षेत्र से भी 46 लोगो को तलाशा गया है।

आपको बता दें यह 9 विदेशी थाईलैंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं और बताया जा रहा है यह 9 विदेशी दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज़ की जमात में भी शामिल हुए थे। पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने मस्जिद के मौलाना व हावल गांव के प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आपको बता दें 9 विदेशी थाईलैंड के रहने वाले जमाती 19 मार्च से हावल गांव की मस्जिद में रुके हुए थे और यह सभी 9 विदेशी नागरिक निजामुद्दीन की मरकज की जमात में शामिल होकर आए थे वहीं पुलिस प्रशासन ने मस्जिद के मौलाना व हावल गांव के प्रधान के खिलाफ इन लोगों की जानकारी ना देने के चलते कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है फिलहाल 9 विदेशी नागरिकों और 46 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 3 लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें अलग अस्पताल में भर्ती कर उनकी जांच कराई जा रही है।सभी लोगों पर पुलिस-प्रशासन द्वारा निगाह रखी जा रही है।

The post कोरोना संदिग्ध-हापुड़ appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%a7-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a5%9c/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a7-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2581%25e0%25a5%259c

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली