बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा कार्यक्रम में बदलाव

गादू घड़ा

रिपोर्ट। नवीन भंडारी

 संक्रमण को देखते हुए राज्य में चल रहे लॉकडाउन के चलते बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया है। पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जहां यात्रा 18 अप्रैल को नरेंद्र नगर स्थित राजदरबार से शुरु की जानी थी। वहीं अब यात्रा 24अप्रैल से शुरु की जाएगी।

 

डिमरी बद्रीनाथ के धर्माधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष गाडू कलश यात्रा को परम्पराओं के निर्वहन के साथ बदरीनाथ धाम पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा कार्यक्रम के तहत पंचायत के चार प्रतिनिधि 23 अप्रैल को ऋषिकेश पहुंचेंगे। जिसके बाद 24 अप्रैल को नरेंद्र नगर राजदरबार से भगवान बद्री विशाल के अभिषेक हेतु प्रयुक्त होने वाले गाडू घड़ा (तिलों के तेल कलश) को लेकर बदरीनाथ धाम के लिये रवाना होंगे। जिसके बाद 26 अप्रैल को डिम्मर स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा 27 अप्रैल को नृसिंह मंदिर जोशीमठ, 28 को योग-ध्यान बदरी मंदिन पांडुकेश्वर व 29 अप्रैल को बदरीनाथ धाम पहुचेगी। जिसके पश्चात 30 अप्रैल को निर्धारित कार्यक्रम के तहत 4 बजकर 30 मिनट पर बदरीनाथ मंदिर के कपाट ग्रीष्मकाल में भक्तों के दर्शनों के लिये खोल दिये जाएंगे।

The post बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा कार्यक्रम में बदलाव appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a5-%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%9f-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%a8%e0%a5%87/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a5-%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259f-%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली