गोवर्धन प्रशासन ने की व्यापारियों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक दिए आवश्यक निर्देश

गोवर्धन प्रशासन ने की व्यापारियों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक दिए आवश्यक निर्देश

गोवर्धन प्रशासन ने शनिवार को थाना गोवर्धन में गोवर्धन क्षेत्र के सभी व्यापारी वर्ग और क्षेत्र के सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक की जिसमें सभी व्यापारियों को और धर्मगुरुओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही उनके द्वारा सुझाव भी लिए गए जिससे लॉक डाउन का पालन उचित तरीके से कराया जा सके एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि तमाम व्यापारियों की रेट से अधिक मूल्य पर सामान बेचने की शिकायतें आ रही हैं जिन्हें वह अपने स्तर से सुलझाएं नहीं तो कठोर कार्रवाई की जाएगी इस पर पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि गोवर्धन में कोई भी व्यापारी रेट से ऊपर सामान नहीं बेच रहा है और ना ही बेचेगा वही सभी धर्मो के धर्मगुरुओं को भी उन्होंने हिदायत दी कि पूजा आरती या नमाज केवल मंदिर और मस्जिदों के अंदर ही होगी जिसमें किसी भी प्रकार की कोई भी भीड़-भाड़ नहीं होने दी जाएगी इसका ख्याल धर्मगुरुओं को अपने स्तर पर रखना है नहीं तो भीड़ जुटाने वाले सभी लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी वही नगर पंचायत अध्यक्ष को भी उन्होंने दुकानों पर प्रशासन की ओर से जारी रेट लिस्ट काटने के निर्देश दिए तथा गोवर्धन क्षेत्र में सैनिटाइज का छिड़काव करने के दिशा निर्देश दिए वही समाजसेवियों के द्वारा गरीब असहाय लोगों को भोजन वितरण से संबंधित भी सुझाव आदान प्रदान किए गए

The post गोवर्धन प्रशासन ने की व्यापारियों और धर्मगुरुओं के साथ बैठक दिए आवश्यक निर्देश appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

आशा गुर्जर बने एबीवीपी जयपुर प्रांत के कार्यकारिणी सदस्य