जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने लिया खाद्यान्न वितरण का जायजा

जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने लिया खाद्यान्न वितरण का जायजा  

 सूचना विभाग 1 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु लॉकडाउन के आठवें दिन जिलाधिकारी ने जिले के तमाम स्थलों पर जाकर जायजा लिया तथा 1 अप्रैल से पात्र लोगों को मुफ्त खाद्यान्न वितरण का विकासखंड जमुनहा के अंतर्गत रानीसीर ,वैजनाथपुर एवं भिनगा बाजार में स्थित अली अहमद की कोटे की दुकान पर जाकर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने उचित दर विक्रेताओं को सभी पात्र जनों को खाद्यान्न मुहैया कराने का निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने खाद्यान्न वितरण में लगाए गए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्रों के अंतर्गत उचित दर दुकानों से हर हाल में पात्रों को खाद्यान्न मुहैया कराएं और यह भी ध्यान रखें कि कोई भी पात्र जन खाद्यान्न से वंचित न रहने पावे। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस लोगों को सुरक्षित करने के लिए लॉकडाउन चल रहा है इसलिए कोई भी गरीब असहाय पात्र गरीबों को उनके भोजन की कोई दिक्कत ना हो इसलिए सरकार द्वारा खाद्यान्न पात्रों को मुफ्त में दिया जा रहा है ताकि जिले का कोई भी गरीब भूखा ना रहने पावे।

 जिलाधिकारी ने जनपद के सभी कोटेदारों को निर्देश दिया है कि वे खाद्यान्न वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिग सामाजिक दूरी का अवश्य ध्यान रखें और दुकान पर राशन लेने आए उपभोक्ताओं का हाथ भी अवश्य धुलवाया जाय। तदोपरांत जिला अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील जमुनहा कैंपस के समीप अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास में आइसोलेशन में डियूटी देने वाले डॉक्टरों/पैरामेडिकल कर्मियों के रहने के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सभी व्यवस्थाओं को तत्काल पूरा करने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिया।

इसके पश्चात जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने कलेक्ट्रेट में संचालित जिला कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया तथा आई समस्याओं को त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।

The post जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने लिया खाद्यान्न वितरण का जायजा appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95-2/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595-2

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली