गरीब जनता के राशन पर कोटेदार का डाका।
गरीब जनता के राशन पर कोटेदार का डाका।
covid 19 को लेकर के जहां लोग केंद्र और प्रदेश सरकार गरीब जनता की हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं और सामाजिक लोग भी
अपने द्वारा भी गरीब जनता की मदद कर रहे हैं उनको खाना बांट रहे हैं
वही जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र फुल गढ़ी कोटला सादात के अंदर राशन डीलर गरीब जनता का राशन काटता हुआ नजर आ रहा है
ऐसी महामारी में भी नहीं रुक रही कालाबाजारी राशन डीलर कर रहा है गरीबों का शोषण
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के फुलगढ़ी कोटला सादात राशन डीलर पूरणमल लगातार गरीबों का शोषण करता आ रहा है
गरीब जनता को सरकार द्वारा राशन दिया जाता है उसके अंदर कटौती करता आ रहा है
आपको बता दें सादात कोटला के अंदर पूरणमल राशन डीलर है जो कि गरीब जनता को सरकार से मिलने वाला राशन के अंदर भारी मात्रा में कटौती करता है
और गरीब जनता से राशन के पैसे भी ज्यादा लेता है
हर किसी को दो यूनिट पर 2 किलो कम और पैसे ज्यादा काटे गए
और 5 यूनिट पर 5 किलो अनाज कम दिया गया है
गरीब जनता ने इस राशन डीलर की बहुत शिकायत की है यह गरीब महिलाओं के साथ बदसलूकी भी करता है
वार्ड सभासद पति फिरोज मलिक द्वारा बताया गया कि यह महिलाओं के साथ बदतमीजी से पेश आता है और सभी को राशन भी कम देता है वैसे भी ज्यादा काटता है
पहले भी इसकी शिकायतें वार्ड सभासद पति द्वारा की गई है
अगर इस राशन डीलर की कोई शिकायत करता है यह राशन डीलर लोगों को धमकी भी देता है उससे कहता है शहर में मेरा बहुत अनुभव है और मेरी बहुत अच्छी पकड़ है मैं तुझे भविष्य में देख लूंगा
वही तहसीलदार ने कहा है कि राशन डीलर को सुनिश्चित कर दिया गया है कि जितना सरकार द्वारा राशन जनता को दिया जाना है
जनता को पूरा राशन दिया जाएगा
तहसीलदार ने पूर्ति निरीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं और कहा है अगर कोटेदार को दोषी पाया जाता है तो कोटेदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
The post गरीब जनता के राशन पर कोटेदार का डाका। appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ac-%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%a8-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%87%e0%a4%a6/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25ac-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a6
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें