संदेश

राहुल गांधी के मानहानि प्रकरण का बदला कांग्रेस अब केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से लेगी। कांग्रेस शासित राजस्थान में भाजपा और अन्य दलों के नेता जुबान संभाल कर बोलें। ================ राजस्थान के चित्तौड़ सदर थाने की पुलिस ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और जोधपुर के सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत पर आईपीसी की धारा 143, 153ए, 295ए, 500, 504, 505 बी तथा 511 में मानहानि का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भरोसेमंद कांग्रेसी और राजस्थान धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह जाडावत ने दर्ज करवाया है। राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त जाडावत ने शेखावत पर मुख्यमंत्री गहलोत की मानहानि करने का आरोप लगाया है। शेखावत ने गत 27 अप्रैल को चित्तौड़ में भाजपा की एक सभा में सीएम गहलोत को राजनीति का रावण कहा था। शेखावत ने पेपर लीक, भ्रष्टाचार, अपराध आदि का हवाला देते हुए गहलोत को 10 बुराइयों वाला रावण बताया। जाडावत का कहना रहा कि अशोक गहलोत एक गांधीवादी सम्मानित नेता है, उन्हें रावण बता कर शेखावत ने मानहानि की है। कांग्रेस शासित राजस्थान में जिस तरह से केंद्रीय मंत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज हुआ है, उससे अब भाजपा और अन्य दलों के नेताओं को जुबान संभाल कर बोलना पड़ेगा। माना जा रहा है कि राहुल गांधी के मानहानि प्रकरण का बदला कांग्रेस अब केंद्रीय मंत्री शेखावत से ले रही है। मोदी सरनेम वालों को चोर कहने पर भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने भी राहुल गांधी पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मुकदमे में राहुल को दो वर्ष की सजा मिली। इससे राहुल संसद सदस्यता भी छीन गई और दिल्ली वाला बंगला भी खाली करवा लिया गया। राहुल पर हुई कार्यवाही पर कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि राहुल का बयान सामान्य बयान है और राजनीतिक मंचों से ऐसे बयान दिए जाते रहे हैं। कांग्रेस ने कार्यवाही को द्वेषतापूर्ण बताया है। लेकिन अब कांग्रेस हमलावर मूड में आ गई है। केंद्रीय मंत्री शेखावत को पहले ही संजीवनी क्रेडिट कॉ-ओपरेटिव सोसायटी के घोटाले में फंसा रखा है। अब तो एसओजी ने भी शेखावत को मुल्जिम मान लिया है। यहां यह उल्लेखनीय है कि गत लोकसभा चुनाव में शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत को चार लाख मतों से हराया था। गहलोत और शेखावत के बीच यह राजनीतिक प्रतिद्वंदता अब व्यक्तिगत लड़ाई में तब्दील हो गई है।

चित्र
via Instagram https://instagr.am/p/CrtNiOoInGc/

Live : ट्रक की बैटरी चुराते पकड़ा चोर। गंगापुर सिटी में चोरी की घटना बढ़ती हुई। #crime

चित्र

Live 1: BSP का युवा कार्यकर्त्ता सम्मलेन। #gangapurcity | G News Portal #BSP

चित्र

वर्धमान हॉस्पिटल एवं इनफर्टिलिटी सेंटर लॉन्च किया निशुल्क वर्धमान स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड वर्धमान हॉस्पिटल एवं इनफर्टिलिटी सेंटर गंगापुर सिटी जो कि अब होने जा रहा है वर्धमान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल जिसके उपलक्ष में वर्धमान हॉस्पिटल ने वर्धमान स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड लांच किया जिसमें लैब एवं रक्त संबंधी सभी जांच , जनरल सर्जरी और फिजीशियन की सेवाओ पर एवम अन्य सेवा पर छूट रहेगी एवम यह कार्ड बिल्कुल निशुल्क बनाया जायेगा l इस कार्ड को बनवाने के लिए 1 मई 2023 से 31 मई 2023 तक प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक वर्धमान हॉस्पिटल के नये परिसर मैं संपर्क किया जा सकता हैl वर्धमान हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर सुलेखा जैन ने बताया कि वर्धमान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टर कार्तिक थुरवाल जनरल सर्जन एवं डॉ अरविंद दाधीच फिजिशियन अपनी सेवाएं देंगे l वर्धमान स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड बिल्कुल निशुल्क बनाया जाएगा जिससे अधिक से अधिक लोग इसका फायदा ले सकें l डॉ मनोज जैन ने बताया कि इस कार्ड की अवधि 1 जून 2023 से 31 अगस्त 2023 तक रहेगी और यह कार्ड 1 मई 2023 से 31 मई 2023 तक बनवाया जा सकता है एवं गंगापुर गंगापुर के आसपास के लोग इस कार्ड से मिलने वाली छूट का लाभ उठा सकते हैं उन्होंने बताया कि वर्धमान हॉस्पिटल एवं इनफर्टिलिटी सेंटर का लोगों ने बहुत सहयोग किया है और लोगों के सहयोग से ही आज वर्धमान हॉस्पिटल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल होने जा रहा है अतः मल्टीस्पेशलिटी होने के उपलक्ष में लोगों को इन सेवाओं का लाभ मिले इसलिए वर्तमान स्वास्थ्य सुरक्षा निशुल्क कार्ड लांच किया है कार्ड संबंधी अधिक जानकारी के लिए आप वर्धमान हॉस्पिटल की नई बिल्डिंग में संपर्क कर सकते हैं l

चित्र
via Instagram https://instagr.am/p/Crp2N-5Sj3-/

गरीबों की हितैशी सरकार दे रही है महंगाई से राहत: विधायक रामकेश मीना सवाई माधोपुर, । राज्य सरकार द्वारा लगाये गये महंगाई राहत कैम्पों मंे गंगापुर सिटी विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार रामकेश मीना ने मालियों की चौकी अमरगढ़, नगरपरिषद के वार्ड नम्बर 5 व 6 अम्बेडकर धर्मशाला मिर्जापुर, गंगापुर सिटी एवं रायपुर में आयोजित कैम्पों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक एवं मुख्यमंत्री सलाहकार ने कैम्पों में आये लाभार्थिायें को राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के जानकारी देते हुए योजनाओं के लाभ गिनाते हुए ज्यादा से ज्यादा लोगों को उनका लाभ लेने का आव्हान किया। इसके साथ ही विधायक ने सभी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि महंगाई कैम्पों का आयोजन कर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी ने एक मिसाल कायम की है। राज्य सरकार गरीबों की हितैषी सरकार है और हरदम गरीबांे के हितों मंे कार्य करती है। पूरे देश में राजस्थान के अलावा कहीं भी इस तरह के महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन नही किया गया है। इस अवसर पर जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक खन्ना, अतिरिक्त जिला कलक्टर गंगापुर सिटी नवरतन कोली, उपजिला कलक्टर नरेन्द्र कुमार मीना, राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष एवं महंगाई राहत कैंपों के जिला समन्वयक दीपक डंडोरिया, जिलाध्यक्ष शिवचरण बैरवा सहित अन्य मौजूद रहे।

चित्र
via Instagram https://instagr.am/p/CroRmmYyfi8/

नगरपरिषद चेयरमैन के बयानों की खुलती पोल। #न्यूज़ #न्यूज #live #BREAKING #gnewsportal

चित्र

बामनवास - किन्नर समाज ने दिया कन्यादन ।

चित्र