संदेश

कोरोना से बचाव के लिए ’’गोले में रहो’’ अभियान की शुरूआत

कोरोना से बचाव के लिए ’’गोले में रहो’’ अभियान की शुरूआत जयपुर, 2 दिसम्बर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जयपुर यातायात पुलिस, नगर निगम ग्रेटर एवं माय एफएम के संयुक्त तत्वावधान में अजमेरी गेट स्थित यादगार पर ‘‘गोले में रहो’’ अभियान की शुरूआत की गयी। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त द्वितीय श्री राहुल प्रकाश एवं पुलिस उपायुक्त यातायात श्री आदर्श सिधु की प्रेरणा एवं निर्देशन में आयोजित किया गया है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री सतवीर सिंह ने कहा कि कोरोना का खतरा लगातार बढता जा रहा है। इसके बचाव के उद्देश्य से लोगों को जागरूक करने के लिए इस अभियान की शुरूआत की गई है। इसके तहत लोगाें को आपस में सामाजिक दूरी बनाते हुए गोले में रहने के लिए प्रेरित किया जायेगा ताकि कोरोना के संक्रमण से बचाव किया जा सके। आमजन से यही अपील है कि बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गोले में ही रहें साथ ही मास्क अवश्य पहनें। नगर निगम ग्रेटर मालवीय नगर क्षेत्र के उपायुक्त श्री सुरेश चौधरी ने कहा कि कोरोना संक्रमण कि स्थिति भयावह होती जा रही है। इस समय कोरोना की वेक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऎसे में  आमजन उचित...

नई सिविल एविएशन पॉलिसी में कस्टमाइज्ड पैकेज पर विचार करें -मुख्य सचिव

नई सिविल एविएशन पॉलिसी में कस्टमाइज्ड पैकेज पर विचार करें -मुख्य सचिव जयपुर, 2 दिसम्बर। मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य ने राज्य में हवाई सेवाओं के आधारभूत ढांचा विकास के लिए नई सिविल एविएशन पॉलिसी में कस्टमाइज्ड पैकेज देने पर विचार करने के निर्देश दिए हैं। श्री आर्य बुधवार को यहां शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित विभागों के साथ नई सिविल एविएशन पॉलिसी निर्माण पर चर्चा कर रहे थे। श्री आर्य ने कहा कि नई पॉलिसी में ऎसे प्रावधान किए जाएं, जिससे राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के लिए अनूकूल माहौल बने। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे और हवाई पट्टियां विकसित करने के लिए निवेशक भूमि के साथ बिजली एवं पानी की आसान उपलब्धता तथा मुख्य सड़कों से सहज कनेक्टिविटी की मांग करते हैं, जिसकी पूर्ति के लिए सिविल एविएशन इंडस्ट्री को राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना (रिप्स)-2019 में शामिल कर कस्टमाइज्ड पैकेज देने पर विचार किया जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राजकीय भूमि उपलब्धता के अनुसार आवंटित की जा सकेगी और केन्द्र सरकार के भूमि अधिग्रहण कानून के मुताबिक निजी जमीन ली जा...

ऑनलाइन ई-चालान से सिस्टम में आएगी पारदर्शिता – परिवहन मंत्री

परिवहन विभाग एवं एसबीआई के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर ऑनलाइन ई-चालान से सिस्टम में आएगी पारदर्शिता – परिवहन मंत्री जयपुर, 2 दिसबंर। परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास के समक्ष बुधवार को परिवहन भवन में परिवहन विभाग एवं एसबीआई के मध्य एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू के माध्यम से एसबीआई विभाग को 500 पॉस मशीन वितरित करेगा। इस अवसर पर श्री खाचरियावास ने कहा कि राजस्थान पहला ऎसा राज्य है जहां पीओएस मशीन से ई- चालान होगा जिससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा निरन्तर नए नवाचार कर पारदर्शिता लाने का कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में एसबीआई से पॉस मशीन के लिए एमओयू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मशीन के माध्यम से ई- चालान रिअल टाइम में देखे जा सकेंगें। उन्होंने कहा कि ई- चालान से विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार होगा तथा सकारात्मक छवि बनेगी। परिवहन आयुक्त श्री रवि जैन ने कहा कि यह विभाग के लिए ऎतिहासिक अवसर है जब इस तरह का नवाचार विभाग द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि फील्ड में इंस्पेक्टर को मैन्युअल रुप से चालान करते समय काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता ह...

शहर के प्रमुख स्थानों पर की जायेंगी जन-जागरुकता गतिविधियाँ

जयपुर शहर के प्रमुख स्थानों पर की जायेंगी जन-जागरुकता गतिविधियाँ जयपुर, 2 दिसम्बर। जयपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर जयपुर जिला प्रशासन आमजन को जागरुक करने के लिये मिशन मोड पर कार्य कर रहा है। कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम के लिये आमजन के मध्य प्रचार-प्रसार एवं जन-जागृति हेतु कोरोना के विरुद्ध विशेष जन-जागरुकता अभियान (द्वितीय) के तहत जिला प्रशासन द्वारा दिसम्बर माह का कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसके अंतर्गत जयपुर जिले के विभिन्न विद्यालय प्रभारी शहर के प्रमुख स्थानों पर विशेष अभियान के तहत कोविड-19 से बचाव हेतु सोशल डिस्टेंसिंग की पालना, प्रभात फेरी, वॉल पेंटिंग, लोक कलाकारों द्वारा गायन, मोटर साईकिल रैली, रंगोली, एन.सी.सी., एन.एस.एस, स्काउट गाइड द्वारा मार्च पास्ट, नुक्कड नाटक जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जयपुर शहर के सार्वजनिक स्थानों जैसे मॉल्स, सब्जी मण्डी, अनाज मण्डी, रेलवे स्टेशन, धार्मिक स्थल, सार्वजनिक कार्यलयों पर पोस्टर चस्पा कर आमजन को जागरुक किया जायेगा। बुधवार को भी जयपुर शहर के प्रमुख स्थानों पर रंगोली बनाकर व नुक्कड नाटक द्वारा आमजन को जागरुक किया गया। जयपुर जि...

सामाजिक दूरी का पालन करवाने के लिये प्रतिष्ठानों के बाहर बनाये जा रहे है गोले

DESCRIPTION   सोशल डिस्टेसिंग का पाठ पढ़ाने के लिये नवाचार गोले पर रहना है तो गोले में रहो अभियान का शुभारंभ सामाजिक दूरी का पालन करवाने के लिये प्रतिष्ठानों के बाहर बनाये जा रहे है गोले जयपुर, 02 दिसम्बर। कोरोना जनआंदोलन के तहत लोगों को सोशल डिस्टेसिंग रखने के प्रति जागरूक करने के लिये नगर निगम ग्रेटर जयपुर तथा जयपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को गोले पर रहना है तो गोले में रहो अभियान का शुभारंभ किया गया। यादगार से अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात श्री सतवीर चौधरी तथा उपायुक्त मालवीय नगर जोन ने अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत लोगों को यह संदेश दिया जायेगा कि यदि गोले पर (धरती पर या इस लोक पर) रहना है तो कोरोना संक्रमण से बचे और इसके लिये एक दूसरे से एक निश्चित दूरी पर रहे। शुभारंभ समारोह पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री सतवीर चौधरी ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री राहुल प्रकाश और पुलिस उपायुक्त यातायात आदर्श सन्धु की प्रेरणा से इस कार्यक्रम को शुरू किया गया है। इसके तहत लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिये सचेत किया जायेगा। उपायुक्त मालवीय नगर जोन श...

संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव

संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव 29 नवंबर को हुई थी महिला की शादी, आज हुई मौत, ससुराल पक्ष के लोगों ने कहा-‘बाथरूम में बेहोशी अवस्था में मिली थी महिला’, वही पीहर पक्ष ने जताया शक, क्लॉक टॉवर थाना पुलिस पहुंचे अस्पताल, पुलिस कर रही मामले की पड़ताल पोस्ट संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3gbhRkt

भरतपुर में बाल संप्रेक्षण गृह में शराब पार्टी का VIDEO वायरल होने के बाद आयोग सख्त, कलक्टर से मांगी रिपोर्ट

जयपुर.  भरतपुर राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में बाल अपचारियों के शराब पार्टी का वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं. बाल संरक्षण आयोग ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और जिला कलक्टर से रिपोर्ट तलब की है. बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने बुधवार को जयपुर गांधी नहर स्थित बालिका गृह का औचक निरीक्षण किया. बेनीवाल ने कहा कि भरतपुर में जिस तरह का मामला सामने आया है, वह वाकई बहुत गंभीर है. सुरक्षा व्यवस्था को इस तरह खुलेआम चुनौती देना गंभीर विषय है. इसको लेकर जिला कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है. संगीता बेनीवाल ने कहा कि भरतपुर राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में इस तरह से पार्टी होना और शराब जैसे मादक पदार्थों का वहां पहुंचना, अपने आप में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है. आयोग की अध्यक्ष संगीता बेनीवाल ने कहा कि इन सभी मामलों को लेकर उच्च अधिकारियों तक रिपोर्ट मांगी गई है. रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.   पोस्ट भरतपुर में बाल संप्रेक्षण गृह में शराब पार्टी का VIDEO वायरल होने के बाद आयोग सख्त, कलक्टर से मांग...