व्यापारियों ने अर्धनग्न अवस्था मे जमकर प्रदर्शन किया
भरतपुर में लाकडाउन को वापिस लिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को जिला व्यापार महासंघ के वैनर तले व्यापारियों ने अर्धनग्न अवस्था मे जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने राज्य सरकार तथा प्रशासन विरोधी नारे लगाते हुए हाथों में कटोरे लेकर सड़को पर भीख भी मांगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लाकडाउन की बजह से विवाह शादियों के इस सीजन में दुकानदारों को उनकी दुकान बंद हो जाने से एक तरफ बेहद आर्थिक नुकसान हो रहा है तो दूसरी तरफ विवाह शादियों के बुक किये गए सामान को भी बे पार्टियों को नही दे पा रहे। प्रदर्शन के दौरान व्यापार महासंघ ने चेतावनी भी दी है कि यदि लाकडाउन को हटाकर या इसमें ढिलाई बरतकर दुकानों को खोलने की अनुमति नही दी गई तो दुकानदार अपने स्तर पर आवश्यक बस्तुओ की दुकानों को भी बन्द कर अपना विरोध प्रदर्शित करेगा।
पोस्ट व्यापारियों ने अर्धनग्न अवस्था मे जमकर प्रदर्शन किया पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
https://ift.tt/2QKAbYG
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें