संदेश

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मंगलवार से राजस्थान दौरे पर 

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मंगलवार से राजस्थान दौरे पर जयपुर 27 सितम्बर। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ0 भगवान लाल साहनी एवं सदस्य डॉ0 सुधा यादव तीन दिवस के दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। वे बुधवार को जयपुर आएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव श्री ओम प्रकाश बुनकर ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य 28 सितम्बर से राजस्थान प्रवास पर रहेंगे।  उन्होंने बताया कि अध्यक्ष मंगलवार 28 सितम्बर को दोपहर 12 बजे अलवर पहुचेंगे। रात्रि विश्राम अलवर करने के उपरान्त वे अगले दिन बुधवार को जयपुर आएंगे एवं यहां राजकीय विश्राम गृृह, जयपुर में पिछड़ा वर्ग संगठनों के साथ मुलाकात करेंगे। इच्छुक संगठन इस दौरान सर्किट हाउस में उपस्थित होकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। यहां से वे सायं सांभर जाएंगे। गुरूवार को दोपहर पश्चात् सांभर से कोटपूतली होते हुए नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री बुनकर ने बताया कि दौरे में उनके साथ आयोग के सलाहकार श्री आनन्द कुमार और श्री राजेश कुमार भी साथ रहेंगे। पोस्ट राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष मंगलवार से राजस्थान द...

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा समीक्षा प्रदेश में होगा वर्ष 2025 तक क्षय रोग का उन्मूलन -चिकित्सा एवं स्वाथ्य मंत्री

राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा समीक्षा प्रदेश में होगा वर्ष 2025 तक क्षय रोग का उन्मूलन -चिकित्सा एवं स्वाथ्य मंत्री जयपुर, 27 सितम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने प्रदेश में वर्ष 2025 तक क्षय रोग का उन्मूलन करने के लिए समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित कर आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तक बलगम जांच की सुविधा सुनिश्चित करने के साथ ही स्वास्थ्य उपकेन्द्रों में सैम्पल कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध करवाने केे भी निर्देश दिए है। डॉ. शर्मा सोमवार को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षय रोग उन्मूलन के संबंध में राज्य एवं जिला स्तर पर किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। चिकित्सा मंत्राी ने बताया कि विश्व के लगभग 26 प्रतिशत क्षय रोगी हमारे देश है और हमारे देश के लगभग 6 प्रतिशत क्षय रोगी राजस्थान में है। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2030 तक विश्व को क्षय रोग से मुक्त क...

प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान-2021-बिजली की बकाया राशि जमा कराने पर कृषि उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत पैनल्टी में छूट मिलेगी

प्रशासन गांवों और शहरों के संग अभियान-2021-बिजली की बकाया राशि जमा कराने पर कृषि उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत पैनल्टी में छूट मिलेगी जयपुर, 27 सितम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के दौरान घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विद्युत वितरण निगमों द्वारा एमनेस्टी योजना लागू की है। योजना के तहत 31 मार्च, 2021 को बकाया मूल राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर कृषि उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत एवं घरेलू उपभोक्ताओं को 50 प्रतिशत पैनल्टी में छूट दी जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह योजना उन उपभोक्ताओं के लिए है जिनके बिजली बिल लम्बित होने के कारण पैनल्टी की राशि काफी अधिक बढ़ चुकी है। अध्यक्ष डिस्कॉम्स श्री भास्कर ए. सावंत ने बताया की कोविड-19 के समय उत्पन्न स्थितियों को देखते हुए और कृषि एवं घरेलू श्रेणी के नियमित/विद्युत सम्बन्ध विच्छेद उपभोक्ताओं को बकाया राशि जमा कराने के लिए प्रेरित करने हेतु प्रशासन गांव व शहरों के संग अभियाान के दौरान इस योजना को 17 दिसम्बर, 2021 तक लागू करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया की 31 मार्च, 2021 को मूल बकाया राशि का...

तेजाजी महाराज के रंगारंग कार्यक्रम व पंचायत चुनावों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह

तेजाजी महाराज के रंगारंग कार्यक्रम व पंचायत चुनावों में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह मलारना डूंगर क्षेत्र के जोलन्दा के महैशरा गांव में वीर तेजाजी महाराज 25 सितंबर 2021 शनिवार को जागरण तथा 26 सितंबर 2021 नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया सोशल मीडिया प्रभारी कालूराम मीना जोलन्दा ने बताया कि ग्राम पंचायत जोलन्दा के महैशरा गांव में 25 सितंबर 2021 शनिवार को वीर तेजाजी महाराज के स्थान पर भजंन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें अलगोज्या सुनाने के लिए खिरनी,करेल,बाडोलाश तीन जगह की पार्टीयों को आमंत्रित किया सभी ने एक से बढ़कर एक प्रसुति सभी दर्शकों का दिल जीत लिया अगले दिन 26 सितंबर 2021 नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें पंचायत समिति मलारना डूंगर प्रधान श्री देवपाल मीना, जिला परिषद श्रीमती सुनिता डायरेक्टर श्रीमती कश्ती देवी, पंचायत समिति प्रधान श्री कृष्णा गुर्जर पोसवाल, खिरनी सरपंच श्रीमान रुपसिंह डोई, कुंडली सरपंच श्रीमान मीठालाल मीना पधारे हुए सभी स्वतागण को माला व सफा पहना कर स्वागत किया बाद में भोजन प्रसादी का वितरण...

सीता माता में चलाया स्वच्छता अभियान

सीता माता में चलाया स्वच्छता अभियान सवाई माधोपुर 27 सितम्बर। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह के कार्यक्रमो के अंतर्गत भाजपा पार्षदों द्वारा सीतामाता में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ भरतलाल मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष व नगरपरिषद प्रभारी भवानी सिंह मीणा, जिला उपाध्यक्ष हरिओम गर्ग, पूर्व यू आई टी सभापति जगदीश अग्रवाल, महिला मोर्च से श्रीमती सन्तोष मथुरिया, कार्यक्रम प्रभारी पार्षद चन्दन सिंह, पार्षद जिनेन्द्र, पार्षद केदार सैनी, पार्षद कपिल जैन, पार्षद तनवीर, पार्षद रामसिंह गुर्जर, पार्षद शंकर, पार्षद सोनू मंगल, पार्षद पदम् जैन, रितेश भारद्वाज, शेट्टी जैन, अमित चैधरी, अक्षय वर्मा, महेश शर्मा सहित सभी ने अभियान में श्रम दान करके सीता माता क्षेत्र को पॉलीथिन मुक्त किया। इस दौरान कचरे को एक जगह इकट्टा करके नष्ट किया गया। पोस्ट सीता माता में चलाया स्वच्छता अभियान पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/2ZsgLfC

नकल गिरोह के 8 आरोपी को न्यायालय में किया पेश, सभी को दिया 4 दिन का पुलिस रिमांड – गंगापुर सिटी

चित्र
रीट परीक्षा में नकल गिरोह का पर्दाफाश मामला सभी गिरफ्तार 8आरोपियों को न्यायालय में किया पेश, न्यायालय ने सभी को दिया 4 दिन का पुलिस रिमांड, एक बाल अपचारी भी किया गया निरुद्ध बाल अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड में किया पेश, SOG एवं गंगापुर सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई मामले में टोंक पुलिस कर रही है जांच देखें  लाइव विडियो पोस्ट नकल गिरोह के 8 आरोपी को न्यायालय में किया पेश, सभी को दिया 4 दिन का पुलिस रिमांड – गंगापुर सिटी पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3m28AOS

गंगापुर सिटी- रीट भर्ती परीक्षा में पकड़े गए 8 लोगों को किया मजिस्ट्रेट के सामने पेश।

चित्र
गंगापुर सिटी- रीट भर्ती परीक्षा में पकड़े गए 8 लोगों को किया मजिस्ट्रेट के सामने पेश। गंगापुर सिटी -रीट भर्ती परीक्षा मैं गंगापुर सिटी पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्यवाही में पकड़े गए आठ संदिग्ध लोगों को आज मजिस्ट्रेट के निवास पर पेश किया गया। कोतवाली प्रभारी धनराज मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओएसजी सतवीर सिंह के साथ पुलिस टीम इन आठों आरोपियों को लेकर मजिस्ट्रेट के निवास पर पेश किया गया ।इसके बाद इन आरोपियों का मेडिकल भी करवाया गया है। ज्ञात रहे कि 26 सितंबर को प्रदेश भर में आयोजित हुई रीट परीक्षा में पुलिस ने सतर्कता और मुस्तैदी दिखाते हुए सवाई माधोपुर जिले में गंगापुर सिटी से ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो रीट भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करते हुए तथा पेपर लिक को लेकर सौदेबाजी में लिप्त थे। देखें लाइव विडियो पोस्ट गंगापुर सिटी- रीट भर्ती परीक्षा में पकड़े गए 8 लोगों को किया मजिस्ट्रेट के सामने पेश। पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3EVRZ81