सरकार ने युवा लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए युवा – प्रधानमंत्री योजना की शुरुआत की
सरकार ने युवा लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए युवा – प्रधानमंत्री योजना की शुरुआत की लेखक परामर्श कार्यक्रम युवा और नवोदित लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए है भारत @75 समारोहों के अवसर पर युवा लेखक स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे शिक्षा मंत्रालय के तहत उच्च शिक्षा विभाग ने आज युवा लेखकों को प्रशिक्षित करने के लिए युवा – प्रधानमंत्री योजना की शुरुआत की। यह युवा और नवोदित लेखकों (30 वर्ष से कम आयु) को प्रशिक्षित करने के लिए एक लेखक परामर्श कार्यक्रम है, जिससे पढ़ने, लिखने और पुस्तक संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके व वैश्विक स्तर पर भारत और भारतीय लेखन को प्रदर्शित किया सके। युवा (युवा , आगामी और बहुमुखी लेखकों) की शुरुआत युवा लेखकों को भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के बारे में लिखने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है। 31 जनवरी, 2021 को मन की बात के दौरान, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने युवा पीढ़ी से स्वतंत्रता सेनानियों, स्वतंत्रता से जुड़ी घटनाओं, स्वतंत्रता सं...