संदेश

एसीबी की कार्यवाही

एसीबी की कार्यवाही 24 फरवरी 2021 सवाई माधोपुर एसीबी ने कार्यवाही करते हुवे सुनारी हल्का पटवारी तेजराम मीना को दो हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। हल्का पटवारी सुनारी तेजराज मीणा ने नामांतरण खोलने की एवज़ में परिवादी गोविंद गुर्जर से 2 हजार की रिश्वत लेने की मांग की थी। एसीबी ने आरोपी को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि परिवादी गोविंद गुर्जर निवासी ग्राम मुद्राहेडी फलोदी कवारी थाना रवांजना डूंगर ने परिवार दिया कि कि अपनी पत्नी पार्वती देवी के नाम सुनारी गांव में 45 बीघा कृषि भूमि क्रय की थी। उक्त भूमि की रजिस्ट्री का पत्नी के नाम नामांतरण खुलवाने की एवज में पटवारी ने 3 हजार की रिश्वत मांगी थी , 24 फरवरी को आज ही शिकायत के सत्यापन के दौरान 1 हजार की रिश्वत प्राप्त करना पाया गया , शेष 2 हजार की रिश्वत राशि लेते भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने हल्का पटवारी सुनारी तेजराज मीणा को गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम में सुरेंद्र कुमार शर्मा एडिशनल एसपी, वरिष्ठ सहायक पुष्पेंद्र शर्मा, कांस्टेबल जुग लाल, जय ...

एक बार फिर कोरोना की भेंट चढ़ा मेला-करौली

करौली एक बार फिर कोरोना की भेंट चढ़ा करौली का प्रसिद्ध शिवरात्रि पशु मेला, 27 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित होना था मेला, कोरोना संक्रमण से आमजन के हित को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने किया मेले को निरस्त, पशुपालन विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ वीरेंद्र सिंह ने दी जानकारी, पोस्ट एक बार फिर कोरोना की भेंट चढ़ा मेला-करौली पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/2Mj3nEm

गुड़ाचंद्रजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई-करौली

करौली करौली जिले के गुड़ाचंद्रजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में एसीबी की टीम ने की कार्रवाई, शिक्षक धर्म सिंह को 30 हजार रुपये नगद और 70 हजार रुपये का चेक लेते हुए रंगे हाथों किया ट्रैप, विद्यालय निर्माण के अनुमोदन में ठेकेदार से शिक्षक ने मांगी थी रिश्वत, ठेकेदार की शिकायत पर जयपुर एसीबी टीम ने की कार्रवाई, पोस्ट गुड़ाचंद्रजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई-करौली पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/37IC1PG

बामनवास -24 घंटे में मोटरसाइकिल चोर को बामनवास पुलिस ने किया गिरफ्तार

सवाई माधोपुर- बामनवास -24 घंटे में मोटरसाइकिल चोर को बामनवास पुलिस ने किया गिरफ्तार। बामनवास -मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में बामनवास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दरअसल पीड़ित धीरज शर्मा ,निवासी बामनवास में 22 फरवरी को उसकी मोटरसाइकिल टीवीएस स्पोर्ट्स के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी ।वह डूंगरी वाले हनुमान जी पर किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था ऐसे में नामजद आरोपी मौका देख कर उसकी गाड़ी को ले जाने में कामयाब रहा। लोगों की निशानदेही पर पीड़ित ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। बामनवास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तथा सूचना संकलित करते हुए 24 घंटे के अंदर ही आरोपी सुनील उर्फ लाला जोशी निवासी पट्टी खुर्द बामनवास को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पोस्ट बामनवास -24 घंटे में मोटरसाइकिल चोर को बामनवास पुलिस ने किया गिरफ्तार पहले G News Portal पर दिखाई दिया। https://ift.tt/3qQIv6A

कोरोना के लंबे अंतराल के बाद लायंस क्लब गरिमा द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर गुरुवारसे पुनः प्रारंभ

कोरोना के लंबे अंतराल के बाद लायंस क्लब गरिमा द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर गुरुवारसे पुनः प्रारंभ।।।।।।।। लायंस क्लब गरिमा एवं श्री श्याम पैरामेडिकल संस्थान दौसा के द्वारा जिला अंधता निवारण समिति के सहयोग से प्रत्येक गुरुवार को पूर्णतः निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जावेगा। जिसमे मोतियाबिंद की जांच एवम आपरेशन निःशुल्क किये जावेंगे।साथ ही प्रत्येक मरीज़ को दवाईया एवम चश्मे निःशुल्क वितरित की जावेंगी। लायंस क्लब गरिमा के अध्यक्ष लायन कृष्ण कुमार गोयल कुबेर ने बताया कि पिछले वर्ष प्रत्येक शनिवार को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा था जिनमे लगभग 1600 से अधिक नेत्र रोगियों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया। क्लब सचिव मनीष सागवान ने बताया कि कोरोना के कारण पिछले एक वर्ष से निःशुल्क शिविर का आयोजन सरकारी रोक की वजह से नही हो पा रहा था किंतु अब स्वीकृति मिलने के बाद फिर से इन शिविर का आयोजन प्रत्येक गुरुवार को पुराने सी पी हॉस्पिटल, हॉस्पिटल रोड पर किया जा रहा है।स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में मरीज़ों की ओपीडी प्रातः 8 बजे से रहेंगी। शिविर समन्वयक मुकेश राजाराम मीन...

नादौती पुलिस की अवैध हथियारों व अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही, चार आरोपी गिरफ्तार-करौली

करौली -नादौती पुलिस की अवैध हथियारों व अवैध नशे के खिलाफ कार्यवाही, चार आरोपी गिरफ्तार। नादौती- पुलिस अधीक्षक करौली मृदुल कच्छावा के निर्देश पर नादौती पुलिस इन दिनों लगातार अवैध नशे व अवैध हथियारों के खिलाफ सघन कार्यवाही कर रही है ।इसी के चलते नादौती थाना अधिकारी वीर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ के साथ एक युवक देवी सिंह पुत्र केदार को रोसी मोड़ से 4 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। वहीं अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे सघन अभियान के तहत भी नादोती थानाधिकारी ने कार्यवाही करते हुए कैमला स्टैंड से एक युवक दौलत पुत्र राधेश्याम जाति प्रजापत ,निवासी नादौती को मुखबिर की सूचना पर आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया ।आरोपी से एक धारदार छुरा कब्जे में लिया गया है ।वहीं अवैध हथियारों के मामले में ही धौंकनाथ बालाजी के पास से वारदात की फिराक में घूम रहे मोहन सिंह उर्फ मोनू पुत्र मदन सिंह राजपूत, निवासी नादौती को एक लोडेड कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में कार्यवाही करते हुए नादौती पुलिस टीम ने मुखबिर क...

सरकारी कॉलेज में एक शिक्षिका व्याख्यता के भरोसे पढ़ रहे है 532छात्र-छात्राएं।

नगर(भरतपुर)– सरकारी कॉलेज में एक शिक्षिका व्याख्यता के भरोसे पढ़ रहे है 532 छात्र-छात्राएं। नगर कस्बें में वर्तमान सरकारी महाविद्यालय जो कि कस्बे के कायस्थ मोहल्ला वार्ड नं 24 में संचलित है। कॉलेज का शुभारंम्भ 11 सितंबर 2018 में हुआ था,जिनमे वर्तमान में 532 छात्र-छात्राएं पढ़ रह है ।जिनमे 201 छात्र व 331 छात्राएं है।,जिंसमे बीए प्रथम में 200,बीए द्वितीय में 181,बीए तृतीय में 151 में छात्र -छात्राएं है जिसको लेकर नगर कस्बे सहित आस पास के ग्रामीण छात्र -छात्राओं में खुशी की लहर जाग उठी थी ,इससे पहले क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को डीग ,अलवर ,भरतपुर जाना पड़ता था,लेकिन इन छात्र-छात्राओं के साथ कॉलेज खुलने से ही लेकर कही न कही धोखा हो रहा है,कॉलेज खुलने के प्रथम साल इंग्लिश का व्याख्यता नही होने से बच्चो को परेशानी हुई थी,दूसरी साल कोरोना की वजह से खराब हुई ,ओर तीसरी साल में पूर्ण व्याख्यता नही होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी हो रही है। कई बार इसको लेकर नगर में छात्र व अन्य संगठनों आंदोलन किये और सरकार तक आवाज भी पहुंचाई थी।लेकिन कोई समाधान नही निकाला गया है। कॉलेज में बीए की तीनों क्लाश ...