राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 197.31 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं
भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 197.31 करोड़ (1,97,31,43,196) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,56,30,111 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.64 करोड़ (3,64,58,204) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण sका विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,04,08,799
दूसरी खुराक
1,00,62,793
प्रीकॉशन खुराक
56,54,058
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,84,23,438
दूसरी खुराक
1,76,22,829
प्रीकॉशन खुराक
1,00,88,287
12-14 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
3,64,58,204
दूसरी खुराक
2,29,25,965
15-18 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
6,03,58,595
दूसरी खुराक
4,85,54,875
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
55,81,70,414
दूसरी खुराक
50,06,89,143
प्रीकॉशन खुराक
27,62,110
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
20,34,33,447
दूसरी खुराक
19,32,99,418
प्रीकॉशन खुराक
24,74,671
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
पहली खुराक
12,72,42,917
दूसरी खुराक
12,07,21,650
प्रीकॉशन खुराक
2,37,91,583
प्रीकॉशन खुराक
4,47,70,709
कुल
1,97,31,43,196
भारत में सक्रिय मामले आज 96,700 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.22 प्रतिशत हैं।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.57 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 9,486 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,27,97,092 हो गई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना के 11,793 नए मामले सामने आएं।
पिछले 24 घंटों में कुल 4,73,717 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 86.14 करोड़ से अधिक (86,14,89,400) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 3.36 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.49 प्रतिशत है।
*****
एमजी/एएम/एजे
पोस्ट राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 197.31 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें