केन्द्रीय कृषि मंत्री ने इजराइल में कृषि कंपनियों का दौरा किया

केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में इज़राइल की यात्रा पर गए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज इज़राइल स्थित ग्रीन 2000 – एग्रीकल्चरल इक्विपमेंट एंड नो हाउ लिमिटेड और नेटाफीम लिमिटेड का दौरा किया। इजरायल के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत के दौरान श्री तोमर ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच कृषि के क्षेत्र में स्थापित संबंध भारतीय कृषि क्षेत्र को नए आयाम देंगे। हाल के वर्षों में, हमारे संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं तथा दोनों ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्थाओं के बीच इस सहयोग का भावी दृष्टिकोण उच्च तकनीक की एक मजबूत साझेदारी के रूप में है।  

 

ग्रीन 2000 – एग्रीकल्चरल इक्विपमेंट एंड नो हाउ लिमिटेड इज़राइल का भ्रमण किया व यहाँ मौजूद ग्रीनहाउस कृषि; वनस्पति रोपाई की नर्सरी पद्धतियां; फल-पेड़ रोपण और अंगूर के बाग व विभिन्न कृषि तकनीक; फ्री-रेंज पोल्ट्री – अर्ध-स्वचालित फीडिंग और अंडा संग्रह आदि के बारे में जानकारी ली। pic.twitter.com/mn807eDFbJ

 

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने आज इन कंपनियों के विशेषज्ञों के साथ आधुनिक कृषि पद्धतियों से संबंधित विभिन्न विकासात्मक पहलुओं पर बातचीत की। भ्रमण के दौरान नर्सरी संबंधी गतिविधियों, फलों के पेड़ और अंगूर के बागों की रोपण सामग्री, कटाई के बाद की तकनीक, ग्रीनहाउस खेती, सूक्ष्म एवं स्मार्ट सिंचाई प्रणाली और उन्नत डेयरी एवं मुर्गीपालन उद्योग जैसे मुख्य विषयों पर चर्चा हुई।

श्री तोमर ने कहा कि भारत में इजराइल की ओर से मुख्य रूप से हाई-टेक डोमेन और कृषि के क्षेत्र में 300 से अधिक निवेश किए गए हैं। कृषिगत स्तर पर पानी के उपयोग संबंधी दक्षता को बढ़ाने, इनपुट संबंधी लागत को कम करने और अंततः किसानों की आय बढ़ाने में मदद करने की दृष्टि से सूक्ष्म सिंचाई महत्वपूर्ण है। नेटाफीम भारत की एक प्रमुख सूक्ष्म सिंचाई कंपनी है। देश में जमीनी स्तर पर सूक्ष्म सिंचाई और ड्रिप सिंचाई को अपनाने की दिशा में नेटाफीम के साथ भारत की अच्छी भागीदारी है।

केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई को और अधिक गति देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड), भारत सरकार के साथ एक समर्पित सूक्ष्म सिंचाई कोष की स्थापना की गई है ताकि राज्यों को सूक्ष्म सिंचाई की कवरेज बढ़ाने के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाने में मदद मिल सके।

केन्द्रीय मंत्री श्री तोमर 10 मई को कृषि अनुसंधान संगठन, वोल्कानी एवं नेगेव मरुस्थलीय क्षेत्र में भारतीय सब्जियों का उत्पादन करने वाले भारतीय मूल के किसानों के स्वामित्व वाले डेजर्ट फार्म का दौरा करेंगे। श्री तोमर ऑल्टा प्रिसिजन एग्रीकल्चर कंपनी लिमिटेड द्वारा ड्रोन के उपयोग के प्रदर्शन का भी निरीक्षण करेंगे।

*****

एमजी / एएम / आर/वाईबी

पोस्ट केन्द्रीय कृषि मंत्री ने इजराइल में कृषि कंपनियों का दौरा किया पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली