राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 193.13 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं
भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 193.13 करोड़ (1,93,13,41,918) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,44,45,929 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.36 करोड़ (3,36,37,974) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,04,06,837
दूसरी खुराक
1,00,38,523
प्रीकॉशन खुराक
51,90,970
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,84,18,839
दूसरी खुराक
1,75,81,512
प्रीकॉशन खुराक
86,14,104
12-14 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
3,36,37,974
दूसरी खुराक
1,57,55,480
15-18 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
5,93,90,523
दूसरी खुराक
4,54,76,127
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
55,70,67,459
दूसरी खुराक
48,93,11,452
प्रीकॉशन खुराक
7,58,822
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
20,32,34,041
दूसरी खुराक
19,06,90,583
प्रीकॉशन खुराक
13,25,064
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
पहली खुराक
12,70,79,287
दूसरी खुराक
11,89,27,472
प्रीकॉशन खुराक
1,84,36,849
प्रीकॉशन खुराक
3,43,25,809
कुल
1,93,13,41,918
भारत में सक्रिय मामले आज 16,308 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 2,158 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,26,09,335 हो गई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना के 2,685 नए मामले सामने आएं।
पिछले 24 घंटों में कुल 4,47,637 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 84.93 करोड़ से अधिक (84,93,24,833) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.54 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.60 प्रतिशत है।
*****
एमजी/एएम/एजे
पोस्ट राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 193.13 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें