संयुक्त अरब अमीरात के दिवंगत राष्ट्रपति के दुखद निधन पर राष्ट्र की ओर से शोक व्यक्त करने के लिए उपराष्ट्रपति यूएई पहुंचे

उपराष्ट्रपति, श्री एम. वेंकैया नायडू, दो दिन पहले संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक हिज हाइनेस शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के दुखद निधन पर राष्ट्र (भारत) की ओर से अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए आज अबू धाबी पहुंचे।

संयुक्त अरब अमीरात के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति, महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और शाही परिवार के अन्य सदस्यों और अबू धाबी के मुश्रीफ पैलेस में अमीराती गणमान्य व्यक्तियों के साथ मुलाकात करते हुए, श्री नायडू ने दिवंगत राष्ट्रपति के योगदान को याद किया और कहा कि “शेख खलीफा एक महान विश्व नेता और भारत के सच्चे दोस्त थे।”

The Vice President, Shri M. Venkaiah Naidu arrived in Abu Dhabi today to offer condolences on the sad demise of HH Sheikh Khalifa bin Zayed Al Nahyan, late President of the UAE and Ruler of Abu Dhabi. pic.twitter.com/V6joxCeFpr

दिवंगत राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, श्री नायडू ने कहा कि किस तरह शेख खलीफा ने शेख जायद की विरासत पर संयुक्त अरब अमीरात के विकास के लिए दूरदर्शी नेतृत्व किया और भारत-यूएई साझेदारी को बहुत मजबूत किया। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी समुदाय का अच्छे तरीके से ध्यान रखा। उन्होंने कहा कि उनका दुखद निधन संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

बैठक में, उपराष्ट्रपति ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। फरवरी 2022 में भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच अपनी भारत यात्रा और हाल ही में ऐतिहासिक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते को याद करते हुए, श्री नायडू ने महामहिम शेख मोहम्मद के सक्रिय दृष्टिकोण और नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-यूएई के बीच रणनीतिक साझेदारी आगे बढ़ती रहेगी और नए राष्ट्रपति के नेतृत्व और निर्देशन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।

****

एमजी/एमएम/एके

पोस्ट संयुक्त अरब अमीरात के दिवंगत राष्ट्रपति के दुखद निधन पर राष्ट्र की ओर से शोक व्यक्त करने के लिए उपराष्ट्रपति यूएई पहुंचे पहले G News Portal पर दिखाई दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।