राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 191.48 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं
भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 191.48 करोड़ (1,91,48,94,858) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,39,87,395 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।
12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.19 करोड़ (3,19,02,564) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल,2022 को प्रारंभ की गई थी।
आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:
स्वास्थ्य कर्मी
पहली खुराक
1,04,06,192
दूसरी खुराक
1,00,30,311
प्रीकॉशन खुराक
50,38,561
अग्रिम पंक्ति के कर्मी
पहली खुराक
1,84,17,715
दूसरी खुराक
1,75,66,304
प्रीकॉशन खुराक
82,09,929
12-14 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
3,19,02,564
दूसरी खुराक
1,23,55,548
15-18 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
5,90,04,371
दूसरी खुराक
4,41,24,835
18-44 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
55,66,27,525
दूसरी खुराक
48,51,29,159
प्रीकॉशन खुराक
4,41,938
45-59 वर्ष आयु वर्ग
पहली खुराक
20,31,49,960
दूसरी खुराक
18,97,21,219
प्रीकॉशन खुराक
10,31,610
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग
पहली खुराक
12,70,19,279
दूसरी खुराक
11,82,61,637
प्रीकॉशन खुराक
1,64,56,201
प्रीकॉशन खुराक
3,11,78,239
कुल
1,91,48,94,858
भारत में सक्रिय मामले आज 16,400 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.04 प्रतिशत हैं।
नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.75 प्रतिशत है।पिछले 24 घंटों में 2,467 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,25,84,710 हो गई है।
बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,569 नए मामले सामने आएं।
पिछले 24 घंटों में कुल 3,57,484 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 84.44 करोड़ से अधिक (84,44,91,640) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.59 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.44 प्रतिशत है।
*****
एमजी/एएम/एजे
पोस्ट राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 191.48 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं पहले G News Portal पर दिखाई दिया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें