मुख्यमंत्री करेंगे राजस्थान रिफाइनरी की प्रगति की समीक्षा

मुख्यमंत्री करेंगे राजस्थान रिफाइनरी की प्रगति की समीक्षा
जयपुर, 25 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत गुरूवार दोपहर 12 बजे वीडियो कन्फ्रेन्स के माध्यम से आयोजित होने वाली बैठक में राजस्थान रिफाइनरी परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
बैठक में खान एवं पेट्रोलियम मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया, राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी, पचपदरा विधायक श्री मदन प्रजापत, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. गोविन्द शर्मा, मुख्य सचिव श्री निरंजन आर्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पेट्रोलियम श्री सुबोध अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव वित्त श्री अखिल अरोरा सहित राजस्व, ऊर्जा, यूडीएच एवं अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
समीक्षा बैठक में एचपीसीएल के सीएमडी श्री एम. के. सुराणा एवं एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड के सीईओ श्री एस. पी. गायकवाड़ भी शामिल होंगे।

पोस्ट मुख्यमंत्री करेंगे राजस्थान रिफाइनरी की प्रगति की समीक्षा पहले G News Portal पर दिखाई दिया।



https://ift.tt/3jeKBfa

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216