भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव गंगापुर सिटी वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन कैरीज शाखा गंगापुर सिटी की कार्य कारणी की यूनियन कार्यालय में जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में सर्वसम्मति से कैरिज शाखा में सहायक सचिव के पद पर विकास चतुर्वेदी तकनीशियन पावर हाउस एवं शाखा उपाध्यक्ष के पद पर रामविलास मीणा कार्यालय अधीक्षक संकेत विभाग को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर युवा शाखा का गठन भी किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से भूर सिंह टीआरडी को अध्यक्ष एवं देवेंद्र गुर्जर पावर हाउस को सचिव चुना गया। यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शरीफ मोहम्मद ने बताया कि मीटिंग में युवा शाखा के उपाध्यक्ष के पद पर विनोद कुमार आर कंवर सिंह बलराम गुर्जर सुखराम मीणा बत्ती लाल मीणा धर्मेंद्र गुर्जर श्रीमनमाली विजय सैनी को चुना गया वहीं सहायक सचिव के रूप में प्रेम सिंह गुर्जर उदय सिंह गुर्जर मोहम्मद जुनेद अनुपम मकसूद अब्दुल जलील संगठन सचिव के पद पर शेर सिंह एवं सुरेश मीणा तथा कोषाध्यक्ष के रूप में रेवंत मीना चुने गए। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष गजानंद शर्मा एवं मंडल उपाध्यक्ष नरेंद...
🔊 पूरी खबर यहाँ सुने Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी। राजधानी जयपुर मे एक युवक को एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने का झांसा देकर 28 लाख रूपये की ठगी और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक की मां ने जवाहर सर्किल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जवाहर सर्किल की सिद्धार्थ कॉलोनी में रहने वाली शैलजा झा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि बैंक में काम करने के दौरान साल 2019 में उसके पति मनोज झा की मुलाकात सुधीर से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी सुधीर ने भारतीय महिला करियर कोआर्डिनेटर के नाम से बिजनेस है। वह एज्यूकेटेड बच्चों को मेडिकल और इंजीनियरिंग आदि में एडमिशन दिलाने का काम करता है। उसके पति ने बेटे मृणाल झा के मेडिकल में भविष्य बनाने के सपने के बारे में बताया। यह सुनकर आरोपी ने उसके बेटे का एमबीबीएस में एडमिशन करवाने का झांसा दिया। बेटे के एडमिशन के लिए आरोपी सुधीर घर आ गया। उसने बताया कि उसकी अच्छी जान-पहचान के साथ ऊपर तक पहुंच है। हर साल वह बहुत लोगों को मेडिक...
सवाईमाधोपुर जिले के द्वादशवां ज्योतिर्लिंग शिवाड़ में अवैध मादक पदार्थों से भरा गोदाम पकड़कर डोडा-पोस्त एवं भांग की बड़ी खेप बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध शाखा भगवान लाल सोनी ने बताया कि प्रदेश भर में अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के समूल उन्मूलन के लिए जारी विशेष अभियान के तहत गठित स्पेशल टीम ने जयपुर ,भरतपुर, धौलपुर व टोंक के बाद सवाईमाधोपुर जिले के राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध शिवाड़ मन्दिर से मामूली दूरी पर कई दिनों से गोपनीय रूप से निगरानी कर सवाईमाधोपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई के लिए बनाये एक गोदाम का पता लगाया। पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र गंगवानी के नेतृत्व में कानि. सूरज बाली, शंकर, हेमन्त एवं दिनेश की टीम ने चौथ का बरवाड़ा पुलिस को साथ लेकर मंगलवार रात्रि को इस अवैध गोदाम से मादक पदार्थों की सप्लाई हेतु माल निकालते हुये शिवाड़ निवासी दीपेन्द्र जैन,उम्र 24 को गिरफ्तार कर गोदाम की तलाशी ली तो प्लास्टिक के 56 कट्टों में 10 क्विंटल 10 किलोग्राम डोडा-पोस्त एवं प्लास्टिक के 65 बोरों में 27 क्विंटल 20 किलोग्राम अवैध भांग ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें